मीरजापुर (आरएनएस)। लालगंज क्षेत्र के हर्दीघाट बंधा स्थित जल निगम परिसर में प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें कहा कि विकासखंड के प्रत्येक गांव के में मूलभूत विकास योजना की रूपरेखा के आधार पर विकास किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख जयंत कुमार ने चर्चा के दौरान ब्लॉक स्तरीय योजनाओं को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया ताकि विकास के कार्य व्यापक और प्रभावी तरीके से किए जा सकें। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गांव की सड़क खराब हो गई है और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। जगह-जगह पाइप लीकेज के चलते गंदा पानी आ रहा है। सामूहिक रूप से मिलकर योजना से संबंधित अधिकारी से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किया।उन्होंने यह भी जोर दिया कि ग्रामवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि विकास की योजनाएं उनकी जरूरतों के अनुसार तैयार की जा सकें। ग्राम प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि गांव में संचालित योजना आवास वृद्धा पेंशन पर काम किया जा रहा है लेकिन जल जीवन मिशन की सफलता गांव के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रही है। पतुलकी के ग्राम प्रधान गणेश शंकर द्विवेदी ने कहा कि गांव की छोटी-छोटी योजनाओं से विकास किया जाएगा। वरिष्ठ प्रधान हाफिज अहमद ने कहा कि विकास का रथ जनता के सहयोग से योजना बनाकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता निरंतर रहेगी। ग्राम सभा के वरिष्ठ सदस्य संतोष द्विवेदी ने कहा कि समाज का विकास और मजबूती केवल योजना से होगी। प्रधानों के बैठक में जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल ने कहा कि दर्जनों योजनाएं गांव में चालू है। जिससे विकास चल रहा है लेकिन व्यापक दृष्टिकोण बनाने की आवश्यकता है। बैठक के आयोजन करता राजकुमार पटेल और राज नारायण पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण योजनाएं चौमुखी विकास के लिए निरंतर अलग-अलग प्रकार से चलाई जा रही है। बैठक में वीडियो पंचायत अजय शंकर, सहायक कृषि अधिकारी संजय कुमार पटेल, प्रधान श्याम बहादुर पटेल, रोशन पटेल आदि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए।
