मीरजापुर (आरएनएस)। संस्कार भारती के सौजन्य से बाल गोकुलम के अंतर्गत कृष्ण रूप सज्जा का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पंडित रत्नाकर मिश्र रहें तो वहीं विशेष उपस्थिति के तौर पर डॉ गणेश अवस्थी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता घटा त्रिपाठी ने किया। यह प्रतियोगिता कई वर्गो में किया गया जैसे पहले छोटे बच्चों के लिए लल्ला वर्ग, कान्हा वर्ग, कन्हैया वर्ग, राधा कृष्ण वर्ग, गोविंदा वर्ग आदि वर्गो में 150 प्रतियगियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पूरी लगन से लगे रहें। इस दौरान मुख्य अतिथि पंडित रत्नाकर मिश्र जी ने कहा कि आज हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार बिहीन होने से बचाने के लिए अपने पौराणिक कथाओं पर जोर देना होगा और गंगा, गौ और गीता के संदर्भ में अपने बच्चों के संस्कार में लाना चाहिए यही नहीं आज संयुक्त परिवार का विघटन होना संस्कार को खत्म करना तथा हमारी एकता और अखंडता को खत्म करने में लगी है यह सभी कार्य पाश्यात्य सभ्यता का देन जबकि आज पूरी दुनिया हमारी (भारत) सभ्यता को अपना रहा है और हम लोग पश्यात सभ्यता के पीछे भागकर संयुक्त परिवार को तोड़ दिए है। इसलिए हम अपने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी के रामलील के बारे में बताना और दिखाना चाहिए उसी तरह भगवान श्री कृष्ण के जीवन के बारे में जानने के लिए हमें कृष्णलीला को भी देखना और जानना चाहिए। इससे हमारी सभ्यता और संस्कार बरकरार रहेंगे। इसी कड़ी में इंजीनियर आशीष सिंह जायसवाल ने कहा कि हमें वर्ष में ऐसे कार्यक्रमों को कराते रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी इनके बारे में भली भांति जानती और पहचानती रहे। ऐसे कार्यों के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। मैं ऐसे कार्यक्रम के लिए सदैव सहयोग करता रहूंगा। नागरिक अभिनंदन नव मनोनीत सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस दौरान काशी प्रांत अध्यक्ष गणेश प्रसाद अवस्थी, जिला अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव,कार्यक्रम संयोजक शिवराम शर्मा, सह संयोजक अश्वनी पांडे सह महामंत्री सोमेश्वर पति त्रिपाठी, निर्णायक मंडल में सुशील पांडेय, अगस्त्य द्विवेदी, रेखा गौड़, कनक तिवारी, अनिता शर्मा आयोजक मंडल में रामलाल साहनी, राकेश वर्मा, राम धनी पाल, कृष्ण कुमार अग्रहरी, राम प्रसाद, संजय श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।
