Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी वस्तुएं, खिलौने, मूर्तियां और मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग-चित्रकारी, नक़्काशी आदि विद्याओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूर्णतया आवासीय होगा, जिसमें प्रशिक्षार्थियों के रहने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क होगी। साथ ही, प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय भी दिया जाएगा। जो भी परम्परागत कारीगर, मूर्तिकार या अन्य माटीकला से जुड़े कारीगर इस प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं, वे 17 अक्टूबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, मार्कशीट और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा इच्छुक कारीगर योजना की वेबसाइट नचउंजपांसंइवंतकण्पद पर जाकर भी अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *