Spread the love

स्टेट एजेंसी फार काम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश मे 5800 सरकारी व प्राइवेट अस्पताल सूचिबद्ध हैं। सूबे में पांच करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस योजना के तहत 26 विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज निःशुल्क कराया जा सकता है। उन्होंने रेडियो प्रतिनिधियों को बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आप लोगों को जनता को जागरूक करना चाहिए। लोग सर्विस आपरेटर के पास जाते हैं और पैसा देते हैं लेकिन वह खुद अपने मोबाइल पर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। वर्तमान में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में युवा उनकी मदद कर सकते हैं। मोबाइल पर प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और आसानी से आयुष्मान कार्ड बनाएं।
यूपी में 12.5 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनीं- डॉ. मोहित सिंह
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के संयुक्त निदेशक डॉ. मोहित सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी नागरिकों का हेल्थ रिकार्ड डिटिजल एक्सेस पर रखने के लिए एबीडीएम योजना अक्टूबर 2022 में शुरू हुई थी। दो साल के अंदर हम प्रदेश के 12.5 करोड़ से अधिक लोगों का आभा आईडी बना चुके हैं। यानी 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या को कवर कर चुके हैं। यूपी के बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। वहां अब तक साढ़े पांच करोड़ आभा आईडी बनाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि एबीडीएम में 61075 प्राइवेट व सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं। 5.27 करोड़ लोगों के हेल्थ रिकार्ड भी एबीडीएम में दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक रेडियो को आभा आईडी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करना चाहिए।
इस मौके पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की कंट्री लीड- हेल्थ एवं जेंडर कम्युनिकेशन पूजा सहगल ने बताया कि” किसी क्षेत्र विशेष के लिए बनाए गए संचार माध्यम जैसे ‘सामुदायिक रेडियो’ सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्थानीय और प्रासंगिक संदेश प्रभावी तरीके से पहुँचाने में सक्षम होते हैं जिन्हें श्रोता सहजता से समझ पाते हैं। हमें उम्मीद है कि इस तरह के माध्यम को बढ़ावा और सहयोग देने से राज्य में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहलों की पहुंच और प्रभाव को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
स्मार्ट संस्था, सामुदायिक रेडियो के साथ उनकी सस्टेनेबिलिटी एंड कैपेसिटी बिल्डिंग पर काम करती है। सामुदायिक रेडियो एक हाइपर लोकल मीडिया है, जो एक निश्चित समुदाय के साथ काम करते है, और विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। इस मौके पर स्मार्ट की संस्थापक निदेशक अर्चना कपूर, यूपीटीएसयू, सीफार, जीएचएस, पाथ, टोर्क व सीएस बीएससी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
…………………………………………………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *