लखनऊ। मौसम विभाग की मानें तो यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम बन रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में लोग उमस से परेशान हो रहे हैं। गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, मेरठ, अलीगढ़ सहित दर्जनों जिलों में हल्के बादल के साथ बारिश की संभावना है। बता दें कि यूपी में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। आगरा शहर में शनिवार को उमस ने पसीना छुड़ाया। सुबह से शाम तक सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी सूरज ने आंखें दिखाईं तो कभी बादल छाए। इससे शहरवासियों का पसीना बहता रहा। शाम 4:15 बजे के करीब शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।
