बस्ती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड बस्ती सदर परिसर में जनकल्याण एवं जनजागरूकता प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी एवं ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
प्रदर्शनी मेले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आधारभूत संरचना के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, किसान कल्याण, रोजगार सृजन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शित सामग्री को देखा।
बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास का नया इतिहास रचा है। गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश की आधारभूत संरचना को अभूतपूर्व गति मिली है।”
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है। सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता प्रदर्शनी मेला सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमारा संकल्प है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे तथा विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो।