Spread the love

लखनऊ। सिगरेट पीने से मना करने मोहान रोड पर आरपीआर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात 10 से 12 दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। असलहों से लैस दबंगों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। असलहा तान कर जान से मारने की धमकी दी और फिर पुलिस के सामने हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। शनिवार रात पुलिस ने हमले के एक आरोपित को पकड़कर स्कार्पियो कार बरामद कर ली ।

पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारी मिलन अर्कवंशी के मुताबिक पेट्रोल रात वह और कुछ अन्य कर्मी ड्यूटी पर थे। दो बाइकों पर सवार छह युवक पंप पर पहुंचे। सभी नशे में थे। एक बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। इस बीच उसमें से एक ने सिगरेट जलाई और पीने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *