Spread the love

लखनऊ। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर 28 चकबंदी अधिकारियों के विरुद्ध शासन ने कार्रवाई की है। कुशीनगर के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संतोष कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं सेवाकाल में अनियमितता बरतने पर सेवानिवृत्त सहायक चकबंदी अधिकारी रमेश पाल सिंह की पेंशन में 20 प्रतिशत कटौती करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि चकबंदी संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही व अनियमितता बरतने वाले आठ मंडलों, प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या और देवीपाटन की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 13 बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ निलंबन, जवाब-तलब और अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। एक उप संचालक चकबंदी अधिकारी को पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *