Spread the love

नवयुग मेडिकल सेन्टर के डाक्टरों ने की दुर्लभ न्यूरो सर्जरी, 16 साल के बालक को मिला नया जीवन
नवयुग मेडिकल सेन्टर मे हो रहा न्यूरो समस्याओं का निदान, डाक्टरों की टीम ने किया दुर्लभ सर्जरी

बस्ती, 19 अप्रैल। मालवीय रोड स्थित नवयुग मेडिकल सेण्टर मे चिकित्सकों की टीम ने एक दुर्लभ न्यूरो सर्जरी कर बालक की जान बंचाई। बालक के अभिभावक ने इस सफल न्यूरो सर्जरी के लिये चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद देते हुये उनके प्रति आभार जताया है। मेडिकल सेण्टर के सर्जन डा. अभिजात कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। आज से छुट्टी दी जा रही है।

यह सर्जरी अपने आप मे काफी क्रिटिकल थी। इस सफलता को हम नवयुग मेडिकल सेन्टर की खास उपलब्धि मान रहे हैं। न्यूरो सर्जन डा. आदित्यधर द्विवेदी ने बताया कि छत से गिरने के बाद बच्चे के दिमाग मे खून जम गया था। वक्त बहुत ही कम था। लखनऊ पहुंचकर उसे अस्पताल मे एडमिट करने तक गोल्डन आवर समाप्त हो जाता। ऐसे मे कुछ भी हो सकता थां। टीमवर्क ने दुलर्भ न्यूरो सर्जरी कर बच्चे को नया जीवन दिया है। शहर के धर्मशाला रोड निवासी सुशील पाण्डेय ने बताया कि उनका बेटा क्रिकेट खेलते समय घर की छत से आंगन मे गिर गया था। उसे सिंर मे गंभीर चोटें आई थीं।

मामला न्यूरो से सम्बन्धित था और काफी गंभीर हो चुका थां लखनऊ मे अस्पतालों से संपर्क करने पर सर्जरी का खर्च 8 से 10 लाख रूपया बताया गया। सुशील पाण्डेय ने बताया कि एक और परामश्र लेने के लिये नवयुग मेउकल सेन्टर के सर्जन डा. दिव्यजात से संवर्क किया। उनकी टीम ने सर्जरी की सलाह दी। सहमति लेने के उपरान्त मेडिकल सेन्टर के डायरेक्टर डा. अभिजात कुमार, न्यूरो सर्जन डा. आदित्यधर द्विवेदी, डा. सर्वेश और दिव्यजात कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव की टीम ने सर्जरी की जो सफॅल रही। उन्होने कहा बस्ती मे अब न्यूरों की समस्याओं का निदान होने लगा है। लखनऊ जाने से पहले एक बार नवयुग मेडिकल सेन्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिये। चिकित्सकों की टीम ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *