Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। हरैया विधानसभा क्षेत्र के हरैया बाजार में नई स्कूटी एजेंसी “संध्या ट्रेडर्स” का भव्य उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजकिशोर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजकिशोर सिंह ने कहा कि हरैया बाजार में नई एजेंसी खुलने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर वाहन सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे लोगों को स्कूटी खरीदने, सर्विसिंग कराने और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने एजेंसी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नई एजेंसी खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने एजेंसी परिसर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध स्कूटी मॉडलों की जानकारी ली।
समारोह के अंत में आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *