Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। शहर का गौरव और देशभक्ति के प्रेरणा स्रोत महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को नया स्वरूप देकर सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा नेताजी की मूर्ति का रंग-रोगन, आकर्षक सुंदरीकरण एवं भव्य लाइटिंग का कार्य कराया गया, जिसकी शहर भर में सराहना हो रही है।
इस पुनीत कार्य के पीछे विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु सेन की सकारात्मक सोच और मेहनत साफ दिखाई दे रही है। उनके प्रयासों से नेताजी की प्रतिमा अब और भी भव्य और आकर्षक नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सिर्फ सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रनायकों के सम्मान का संदेश है। आने वाली पीढ़ियों को ऐसे महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का यह सुंदर प्रयास है।
विद्यालय प्रबंधन का यह कदम समाज को यह संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान और स्मृतियों को संजोना हम सभी का कर्तव्य है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में कोटि-कोटि नमन, और इस सराहनीय कार्य के लिए सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल परिवार तथा मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु सेन को हार्दिक बधाई।

उम्मीद है कि आने वाले समय में जो फौवारा कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है,वह भी बहुत जल्द अपने नए स्वरूप में
दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *