बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया से पठानपुर तक प्रस्तावित नवनिर्मित सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ महादेवा विधायक दूधराम ने भूमि पूजन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विधायक दूधराम ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
