लखनऊ – उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को 25 जिलों के एएसपी सहित 37 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें प्रतीक्षारत पीपीएस अधिकारी राजकुुमार का नाम भी शामिल है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अयोध्या की पुलिस उपाधीक्षक डा. अर्चना सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ तैनात किया गया है।

