Spread the love

इंदौर,05 सितम्बर तेजाजी नगर में सरकारी होस्टल से 11 साल की एक छात्रा लापता हो गई। होस्टल अधीक्षिका ने पुलस से अपहरण की शिकायत की है। पुलिस नेे छात्रा की तलाश शुरु कर दी है। तेजाजी नगर पुलिस ने ज्ञानोदय आवासीय कन्या छात्रावास की अधीक्षिका मीनाक्षी गोयल की शिकायत पर 11 साल की काजल निवासी बैतूल के अपहरण का केस दर्ज किया है। अधीक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह छठी क्लास में पढ़ती है। मंंगलवार शाम करीब साढ़़े छह बजे स्टाफ ने अधीक्षिका को जानकारी दी कि काजल मंगलवार को खाना खाने नहीं पहुंची। कमरे में जाकर देखा तो वह नहीं मिली। रूम की अन्य बच्चियों से पूूछा तो पता चला कि वह 3.30 बजे से से वहां नहीं थी। बाद में बच्ची के परिजनों को अधीक्षिका ने जानकारी दी अधीक्षिका ने तत्काल काजल के परिजनों को सूचना दी और पुलिस को अपहरण की शिकायत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *