Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठभाजपा नेता एडवोकेट पुरुषोत्तम पाण्डेय एवं इंजीनियर ओम नारायण पाण्डेय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्णिम कार्यकाल साबित हुआ है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली के कारण उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।
इसी अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस की चर्चा करते हुए दोनों नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *