जौनपुर केराकत क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अशोक माली पुत्र विक्रमा मडहे में बने मुर्गे के दरबा का दरवाजा बंद कर रहा था कि पास ही बैठा सर्प हमला बोल दिया।जब तक सर्प से बचकर बाहर भागते जब तक सर्प ने अशोक के दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया।सर्प काटने की सूचना परिवार में होते ही हड़कंप मच गया परिजन आनन फानन में भड़ेहरी दवा पिलाने ले जाया गया जहां आराम नहीं मिलने पर लोगो ने जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुन परिवार में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 55 वर्षीय मृतक के तीन नाबालिग में एक पुत्री व दो पुत्र है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पत्नी माधुरी ने कहा कि बच्चो के सर से उठ गया पिता का साया।
