Spread the love

सुल्तानपुर(। दिनदहाड़े हुए सर्राफा डकैती कांड में शामिल जौनपुर जिले के डकैत को यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। बुधवार को ही एडीजी लखनऊ जोन ने वांछित अपराधियों पर एक एक लाख का इनाम घोषित किया था।
बता दे कि बीते 28 अगस्त को नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर चैक मेजरगंज इलाके में भरत जी सर्राफ की दुकान पर दिनदहाड़े पांच डकैतों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 03 अगस्त को सुल्तानपुर पुलिस व एसओजी की टीम ने घटना में शामिल तीन बदमाशो सचिन सिंह, पुष्पेंद्र व त्रिभुवन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एसपी सोमेन बर्मा ने 11 वांछितो की लिस्ट जारी करते हुए। गिरफ्तारी के लिए 07 टीमों का गठन किया था। गुरुवार को भोर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर डकैती ने वांछित आरोपी मंगेश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी अगरौरा थाना बक्सा जौनपुर को चोरी की बाइक से जौनपुर जाने की जानकारी एसटीएफ की टीम को हुई। एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही व विमल सिंह की टीम ने जब आरोपी को मिश्रपुर पुरैना गांव के पास रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने एसटीएफ की टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से मंगेश यादव घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी भदैया ले जाया गया जहा मौजूद चिकित्सक ने हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगेश यादव की मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मुठभेड़ में मृतक हुए मंगेश के पास से एसटीएफ की टीम को पिस्टल 32 बोर व कारतूस, 315 बोर तमंचा, मोटरसाइकिल व डकैती से संबंधित गहने बरामद हुए। मृतक युवक के खिलाफ पूर्व में सुल्तानपुर,जौनपुर व प्रतापगढ़ जिले में 07 मामले दर्ज है।
सीओ, कोतवाल सहित समस्त स्टाफ ने लिया फाईलेरिया की दवा
हांथीपांव बीमारी के समूल नाश के लिए डाॅ.प्रियंका त्रिपाठी ग्राउंड़ जीरो पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *