Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

नदियों की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी- यशकान्त सिंह
बस्ती। शुक्रवार को जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान की कड़ी में विकास खण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत नरकटहा अन्तर्गत पगारे घाट पर जीर्णोद्धार अभियान की शुरूआत किया गया।
ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह, जिला पंचायत सदस्य  सुबाष यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने घाट पर साफ-सफाई किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान के बाद  ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह ने कहा नदियां भारतीय संस्कृति की धरोहर है जैसे शरीर में धमनिया रक्त का प्रवाह करती है वैसे हमारी नदिया पूरे ब्रहमाण्ड में जल प्रवाह को अविरल बनाती है। प्राचीन भारत के इतिहास को देखने पर पता चलता है कि किसी भी बड़े शहर या बड़ी सभ्यतायें विकसित हुई है वे सभी नदियों के किनारे थी । भारतीय संस्कृति में नदिया हमारी आस्था का प्रतीक है ये हमारी भावनाओं व चेतना को जागृति रखती है।  वर्तमान समय में  हमारी नदिंया अपने मूल स्वरूप को खो रही है। उनका जल स्तर घट रहा है नदियो को दूषित किया जा रहा है हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपनी धरोहर को सजोये और इसके मूल स्वरूप को नष्ट होने से बचाये। उन्होने कंुआनों को प्रदूषण मुक्त करने के लिये लोगों से सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा रामनगर के मंडल अध्यक्ष  गिरजेश यादव, महामंत्री  गिरजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह,  सुरेश पाण्डेय,  रामशंकर गुप्ता,  रामचन्दर,  रिसव सिंह,  रमेश सिंह,  वीर श्रीवास्तव तथा ग्राम प्रधान, वीरेन्द्र कुमार चौधरी एवं ग्राम पंचायत सचिव  शिवनन्दन त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *