Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गणेशपुर में अध्यक्ष श्रीमती सोनमती देवी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी के उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
पौधरोपण करने के बाद अध्यक्ष सोनमती देवी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने में पेड पौधे सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। कहा कि स्वास्थ्य लाभ प्रकृति और हरियाली के बीच रहने से मानसिक तनाव कम होता है और लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। अनेक औषधीय पेड़-पौधे हमें गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता और प्राकृतिक औषधियां प्रदान करते हैं। उन्होने वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया ।
वृक्षारोपण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारीगण  दुर्गाप्रसाद चौधरी, मो० आरिफ, विकास चौधरी, रिंकू यादव, प्रवती सिंह, अवधेश पटेल, सुधीर चौरसिया, रोहित दूबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *