बस्ती। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हरैया विधायक अजय सिंह के द्वारा जनसेवा एवं मानवता का संदेश देते हुए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में कूलर एवं फलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों एवं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए तथा भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में 05, महिला अस्पताल में 04एवं वृद्धाश्रम के लिए 02 कूलर उपलब्ध कराया जिससे लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल मंत्र है।
विधायक ने अस्पताल प्रशासन एवं वृद्धाश्रम के जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अंत में रमवापुर पाठक निवासी मुन्ना 8 वर्षों से वृद्धा आश्रम में निःशुल्क वृद्धो का दाढ़ी बाल बनाने का कार्य कर रहे है उनके उनका विधायक अजय सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं सहयोग राशि प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरैया विधायक प्रतिनिधि पं० सरोज मिश्रा,
सीएमओ राजीव निगम,सीएमएस महिला अनिल कुमार,अधीक्षक खालिद सिद्दीकी, देवेंद्र पाल,रविंद्र सिंह उर्फ लाल बाबू ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, अभिजीत सिंह, वीरेंद्र पाल, कृष्ण चंद्र सिंह, अवधेश सिंह, अमरनाथ सिंह भावेश पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, जयंत मिश्र, सिद्धांत मिश्र, शिवांश उपाध्याय, प्रेरित पाल, हैप्पी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।