Spread the love


बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। नगर में बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच कर संवाद स्थापित किया। उनके साथ सैकड़ों पीड़ित महिलाएं भी मौजूद थी। श्री राना ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत मिल रही है। नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में विभागीय लापरवाही के कारण विलंब हो रहा है। तीन वार्डों को अभी तक नगर के फीडर से जोड़ा ही नहीं जा सका है। क्षेत्र के अनेक लाइन मैन बिना पैसा लिए खराब लाइन जोड़ने नहीं आते हैं। बिजलेंस छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं और सम्मानित व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अनेक मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है जिसके कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है। नगर ओम फिलिंग पेट्रोल पम्प के आस पास सहित अनेक मोहल्लों में ट्रांसफार्मर कम पावर का होने के कारण विद्युत सप्लाई बहुत धीमी है। अनियमित विद्युत कटौती आम हो गई है। रात्रि कालीन विद्युत व्यवस्था खराब होने पर किसी कर्मचारी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाता है जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें होती हैं। आंबेडकर नगर वार्ड में सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगाने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। स्थाई अवर अभियंता की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है। घंटों चली वार्ता और मान मनौवल के बाद अधिशासी अभियंता इ० अरुण सिंह  ने आश्वाशन दिया कि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का त्वरित और स्थाई निदान किया जाएगा। स्मार्ट मीटर चेक कराए जाएंगे। सभी वार्डों की समस्याओं के लिए टीम बनाकर आवश्यक विभागीय उपाय किए जाएंगे।
इस दौरान पर सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, महिला नेता मीना निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर कार्यालय में जमे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *