Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

लेंसकार्ट अपना विवादित निर्णय वापस ले- अखिलेश सिंह
बस्ती । शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ  महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कम्पनीबाग के निकट स्थित लेंसकार्ट शो रूम पर पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर कलावा बांधने के साथ ही शोरूम के अंदर लगे ब्रांड के पोस्टरों पर भी तिलक लगाया। इस दौरान शो रूम के अंदर ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए गए।
महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका विरोध लेंसकार्ट द्वारा लागू की गई विवादित ड्रेस कोड नीति के खिलाफ है। उन्होने प्रबंधन पर एक धर्म को दूसरे के ऊपर बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये कहा, यह एक हिंदू राष्ट्र है, अगर मालिक माफी नहीं मांगते हैं, तो लेंसकार्ट का या तो बहिष्कार किया जाएगा या इसके सभी आउटलेट बंद करा दिए जाएंगे।   कहा कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बिंदी और तिलक लगाने से मना किया था, जबकि हिजाब पहनने की अनुमति दी थी। इसे स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। लेंसकार्ट अपना नियम तत्काल प्रभाव से वापस ले।
कम्पनीबाग स्थित लेंसकार्ट शो रूम पर पहुंचकर कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाने और कलावा बांधने के दौरान मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के विवेक श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सुनील मिश्रा, बालकृष्ण सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, दीप नारायण सिंह, अभय चौधरी, अमरदीप श्रीवास्तव, रंजीत यादव, रितिक कुमार, शिवम मिश्रा, अभिषेक वर्मा, राम सजीवन चौधरी, सुमित शुक्ला, वशिष्ठ मुनि दुबे, हीरा सेठ, सुमित शुक्ला, अजीत पाल, बजरंगी शर्मा, अमन, वैभव, अनूप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *