Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

मामले का खुलासा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बस्ती ।  बभनान कस्बे के स्वर्ण व्यापारी समर के साथ हुईं लूट की खुलासा के मामले में बस्ती से सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसाई संघ  व अन्य जिलों के प्रतिनिधियों के साथ  गोण्डा पुलिस कप्तान के साथ मिलकर वार्ता किया औरं 4 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा।  
 उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुंदन वर्मा ने कहा कि मामले के खुलासे, सीमा क्षेत्र में व्यापारियों का निर्भय अवगमन व उनकी सुरक्षा आदि पर वार्ता हुईं पुलिस कप्तान ने मामले का जल्द से जल्द खुलासे एवं माल बरामदगी का आश्वाशन दिया ।
 जिला महामंत्री प्रभात सोनी ने घटना कि निन्दा करते हुए कहा कि बभनान बस्ती व गोण्डा दो जिलों मे बटे होने के कारण अपराधी अपराध करके दूसरे जिले मे चले जाते हैं इस लिए पुलिस कुछ नहीं कर पाती।
युवा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी  ने कहा बस्ती जनपद मे स्वर्ण व्यवसाईयों की सुरक्षा के लिये एसपी बस्ती से मिलकर सुरक्षा के सन्दर्भ में वार्ता की जायेगी।
एसपी गोण्डा को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयर मैन खलीलाबाद, घर्मेंद्र वर्मा बनारस, प्रबल मलानी अध्यक्ष नगर पंचायत बभनान, दुर्गेश सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत मनकापुर, मंगल वर्मा, सत्य प्रकश वर्मा, जीतेन्द्र सोनी, प्रदीप सोनी, अशोक वर्मा प्रधान, गोपाल सोनी सुल्तानपुर, गौरव वर्मा, अमन वर्मा, राजू वर्मा, शिवनाथ वर्मा, व गोण्डा सर्राफ संघ के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा,व पीड़ित परिवार तथा अन्य स्वर्ण व्यवसाई मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *