बस्ती। समाज कल्याण विभाग एवं आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के छात्र शिव कुमार चौधरी, रिचा मिश्रा, गुलफाम फातिमा एवं विपिन अग्रहरी द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और शिक्षा के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और समाज को एक नई दिशा दी। आज के युवा वर्ग को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहिए, तभी हम एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी लाल जी यादव एवं प्रशांत कुमार खरे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के आदर्शों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया।
आरसीसी कॉलेज ऑफ ग्रुप के प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को शिक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए और बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण सुहेल सर, सुधांशु सर, अंशुमान सर, अभ्युदय सर, अभय सर, सोनू सर, राहुल सर, अंकित सर, पंकज सर, अवनीश सर, आकांक्षा मैम एवं वैभवी मैम सहित अन्य स्टाफ सदस्य जयबिंद, रंजू, रवि, प्रेमदास, सुमन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर निदेशक प्रोफेसर डॉ. के.के. गुप्ता ने सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, सम्मानित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।