Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। मंगलवार को गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने बड़े वन के निकट श्री आटो मोबाइल्स पेट्रोल पम्प का  विधि विधान से उद्घाटन किया।  कहा कि युद्ध को लेकर ऊर्जा संकट के दौर में एक और पेट्रोल खुल जाने से लोगों को सुविधा होगी।
पेट्रोल पम्प के प्रबंधक ओम नारायण पाण्डेय ने बताया कि इस पेट्रोल पम्प से लोगों को बेहतर सेवा देना हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्ता और नाप से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,विधायक राजेन्द्र चौधरी, पुरूषोत्तम पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, डा. आशीष नारायण त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, मो. सईद, मो. आलम, विवेक गिरोत्रा, चन्द्रशेखर मुन्ना, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, विजय पाल, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल कुमार मिश्र, सन्तोष पाण्डेय, अशोक सिंह, संजय सिंह, सुधांशु चौधरी, इण्डियन आयल के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *