Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राएं सम्मानित

बस्ती-बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून के नेतृत्व में हुई, जहां सभी अध्यापिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया।
कार्यक्रम में रीता देवी, अंजुम परवीन, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, प्रेमलता, सावित्री उपाध्याय, नूरजहां, शबनम, नजमा बानो, मालिक सबा, शाइस्ता मतसा,रचना सिंह सहित सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
घोषित परिणामों के अनुसार कक्षा 8 में मुस्कान भारती ने 80.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तान्या शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं और जोया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में शायदा ने 97.75 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पाया, वहीं नूर1फातिमा1 का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा और लायबा तीसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा 8 में नूरसबा ने 96.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियाशी दूसरे और माहिरा उस्मानी तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में साध्वी गुप्ता ने 96.36 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि नाजिया दूसरे और पूर्णिमा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 11 में अंजली ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया, जबकि अरीबा खान और सुमैया खातून ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्या ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने आगामी सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं को और अधिक मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को प्रगति पत्र वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *