बशिष्ठ पाण्डेय
सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवा जंगल स्थित गौशाला पर गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया।
इस अवसर पर शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर व भाजपा नेता अवधेश त्रिपाठी गौशाला पहुच कर गायों की पूजा की। इस दौरान उन्होंने गायों को चन्दन लगाकर केला गुड खिलाकर माला पहनाया व कहा भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठा कर इन्द्र के कोप से ब्रज वासियो को बचाया था तब से गोवर्धन की पूजा की परम्परा चली आ रही है ,हमे निराश्रित गोवशं के लिए गौशालाओ मे चारा भूसा दान करना चाहिए ,यह पुण्य का कार्य है।
वही ब्लॉक सचिव अरूणेश पाल ने गौशाला पर तैनात मजदूरो को माला पहनाकर सम्मानित किया।इस
मौके पर प्रधान प्रतिनिध चन्द्र शेखर, लल्लन चौधरी , सजंयभारती,गोरखनाथ,
रजनीश चौधरी,बब्बन पाण्डेय, भारत,रामदास सहित अन्य लोग मौजूद रहे!