Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने राधा कृष्ण गौशाला में बस्ती।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत आमा तृतीय में स्थित राधा कृष्ण गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवंश को गुड और फल खिलाकर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना किया। उपस्थित लोगोें को सम्बोधित करते हुये संजय  चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार गोवंश की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। कहा कि गौशालायें आत्मनिर्भर बने इस दिशा में साझा प्रयास करने होंगे। कहा कि गोवर्धन पूजा का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की पूजा और संरक्षण का संदेश देना है।  गोवर्धन पर्वत हमारे मवेशियों और जीवन के लिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह घास, जल और अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रदान करता है। हमें अपने गोवंश के उत्थान की दिशा में जागरूक होना होगा तभी देश, प्रदेश समृद्धि के मार्ग पर और तेजी से आगे बढेगा। उन्होने राधा कृष्ण गौशाला का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुये प्रयासों को सराहा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम जनम चौधरी, हिमांशु शुक्ला, सचिव अनुरोध श्रीवास्तव, राम शरण, अजीत कुमार मौर्या, राजेश कुमार, इंद्रजीत, अनिल चौरसिया, संतराम, जयराम, रामसजन के साथ ही बड़ी संख्या में  ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *