Spread the love

बस्ती: नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया गांव में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। अभी तीन तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। पति मुंबई में मजदूरी करता है। घर के लोग सुबह धान काटने के लिए खेत में गए हुए थे। आकर देखा तो उनकी बहु दुपट्टे के सहारे फंदा लगा कर लटकी हुई थी। स्वजन ने डायल 112 को जानकारी दी। नवविवाहिता 20 वषीर्या सुकन्या पत्नी राजन ने किस हालात में जान दे दी अभी इसका पता नहीं लग सका है। स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शरू कर दी है। शव का पंचायतनामा भर कर उसको पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *