Spread the love

 

बशिष्ठ पाण्डेय

कलवारी थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के भरटोलिया में जहरीले सांप के काटने से 47 वर्षीय व्यक्ति की  कैली हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों ने कलवारी पुलिस को दिया  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिकंदरपुर के राजस्व गांव भरटोलिया निवासी बाबूराम राजभर पुत्र राम प्रसाद राजभर शनिवार को किसी काम से बैडारी बाजार में समान लेने गये थे। वापस आते समय सिकंदरपुर गौशाला के पास जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने पर बाबूराम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। परिजन बाबूराम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा ले गए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर चिकित्सको ने बाबूराम को ओपेक हॉस्पिटल कैली रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान  मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *