Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़े वन बरगदवा बस्ती द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रुधौली क्षेत्र के परसालालशाही बाजार में हॉस्पिटल टीम द्वारा किया गया।कैम्प में सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क सुगर, बीपी,पल्स जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया, कैम्प के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर इस तरह के कैंप आयोजित किए जाते हैं जिससे कि ग्रामीण अंचलों में भी लोगों को बेहतर चिकित्सीय परामर्श भी मिल सके।उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में बेहतर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है, पूर्वांचल के मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना ही हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य है। चिकित्सा शिविर में श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।कैम्प में बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *