श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बड़ेबन बरगदवा में 14 अक्टूबर दिन सोमवार और 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को निःशुल्क ऑर्थो कैंप लगाया गया है जिसमें हड्डी से संबंधित सभी रोगों का निःशुल्क ओपीडी होगा। मरीज के एक्सरे पर भी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा छूट दी गई है इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने बताया कि पूर्वांचल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खालिद जमील दो दिन निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को घुटने में दर्द ,गठिया रोग, कमर दर्द, साइटिका, कूल्हे का प्रत्यारोपण हड्डी के फ्रैक्चर का ऑपरेशन संबंधित सभी इलाज वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है इसी को देखते हुए दो दिन का निःशुल्क कैंप लोगों की सुगमता के लिए लगाया गया है।