Spread the love

 बशिष्ठ पाण्डेय

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ पंडित अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम बस्ती पर जिलाधिकारी महोदय बस्ती द्वारा फीता काटकर किया गया।
तदुपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलवाया की संचारी रोगों को दूर करने में पूरा सहयोग दिया जाएगा
जागरूकता के लिए वाहन रैली को झंडी दिखाकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया
उद्घाटन कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी आई ए अंसारी द्वारा विस्तृत रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी गई
रोटरी क्लब बस्ती के सचिव रोटेरियन एलके पाण्डेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया
इस अवसर पर उपप्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके चौधरी , रविंद्र चौधरी अर्बन कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया  कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार सिंह यूनिसेफ़ से श्रीमती नीलम यादव, फाइलेरिया अनुभाग के कर्मचारी, नगर पालिका, पशुपालन विभाग, अखिलेश चतुर्वेदी जिला कोऑर्डिनेटर क्षय रोग, सदर विधायक के प्रतिनिधि के साथ सेवा ब्लड बैंक बस्ती के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल द्वारा सम्मानित नागरिकों से अपील किया गया कि संचारी रोगों को दूर करने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता साफ-सफाई को अपनाते हुए एक स्वस्थ जीवन का संकल्प ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *