Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

      रुधौली थाना क्षेत्र के विजई पुरवा गाँव के समीप नाले में मछली पकड़नें गये युवक की पानी में डुबने से मौत हो गई ।सूचना मिलते ही रुधौली प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है रुधौली थाना क्षेत्र के पडरी गाँव के 26 वर्षीय विवेक पुत्र फूलचंद अपने दोस्त के साथ नाले मे मछली मारने के लिए गया था अचानक गहरे पानी मे चले जाने से वह डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। और वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *