Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल बस्ती कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने अपनी पच्चीस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में जनपद सिद्धार्थ नगर, संतकबीरनगर व बस्ती जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों को संबोधित करते हुए एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा तथा प्रदेशीय मंत्री ध्रुव नारायण ने प्रदेश के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण की अपनी मांग रखी। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर हरिकेश यादव और जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर राजीव सिंहा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पदोन्नति की धारा 12, कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तदर्थ ग्रेड प्रदान की धारा 18 तथा सेवा सुरक्षा की धारा 21 को हूबहू पुनःस्थापित किया जाय। एकजुट के मण्डल अध्यक्ष उदयभान सिंह तथा महामंत्री डा श्रवण गुप्ता ने कार्यालयों में सिटीजन चार्टर जो लंबे समय से लंबित है को तत्काल प्रभाव से लागू करने अपील की। अटेवा के जिला संयोजक तौआब अली तथा मण्डलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की बात दोहराई। अटेवा के जिला महामंत्री विजय नाथ तिवारी ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारियों व शिक्षकों को जो यूनिफाइड पेंशन योजना को थोपने की तैयारी कर रही है वह न तो सरकार के पक्ष में है और न ही शिक्षकों व कर्मचारियों के हित मे है। इस योजना के तहत कर्मचारियों व शिक्षकों के वेतन से जो दस प्रतिशत कटौती की जायेगी वह सेवानिवृत्त के बाद जब्त कर ली जायेगी। ऐसे में यह एक बाजारु व्यवस्था है। अटेवा जिला संयोजक संतकबीरनगर दिनेश कुमार चौहान,मण्डलीय संगठन मंत्री मुकेश यादव,जिला मंत्री सिद्धार्थनगर रवि प्रकाश ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा, विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से अस्थाई कर्मचारियों को तत्काल रोकने तथा नियमित नियुक्ति की वकालत की।धरने को बाबूराम वर्मा, राकेश सिंह, श्याम शंकर पाल,अनीता प्रजापति,नीर वर्मा, शिवनारायण, विरेन्द्र कुमार वरुण,मो. सईद, श्रीकांत आदि ने संबोधित किया। धरने का संचालन करते एकजुट के जिला संयोजक अजय वर्मा एनओसी रहित स्थानांतरण तथा शिक्षकों के लंबे समय से बकाये एरियर का भुगतान व्याज सहित देने की बात कही।
इस दौरान इन्द्रजीत प्रजापति,पंकज कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, माता प्रसाद त्रिपाठी,जी.बी.जोशी, अरुण मिश्रा,आशीष आनंद, अनिरुद्ध वर्मा,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्र, राजेन्द्र यादव,रामनयन, राकेश कुमार, कमलेश कुमार मिश्र, शिवनारायण पांडेय, आशुतोष सिंह,डा अभिषेक सिंह, अशोक कुमार चौधरी, जयराम गौतम, सुरेंद्र कुमार गोस्वामी, पंकज कुमार निरंजन, चन्द्रभान,विबुधेश नाथ त्रिपाठी, शान्ति देवी,कंचन वर्मा,सुनील कुमार त्रिवेदी, जयदीप वर्मा,चमन सिंह, इरफान अहमद,गरिमा, महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार, फूलचंद,दीपक कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल के सैंकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *