Spread the love
रायबरेली)जगतपुर थाना क्षेत्र के टीकर अगाचीपुर में एक युवक के साथ बुधवार को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का सामान और असलहा बरामद किया है।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझईया भीखमशाह निवासी अभिषेक त्रिवेदी बुधवार शाम को एक बर्थडे पार्टी में फोटो खींचने टीकर अगाचीपुर जा रहा था जैसे ही वह बेहीखोर पुल के पास पहुंचा वहां पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार लुटेरों ने उसका कैमरा,मोबाइल व नकदी लूट लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी।एसपी ने बताया कि सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार के नेतृत्व में जगतपुर कोतवाल अजय राय ने ऊंचाहार थाना क्षेत्र के केवलपुर निवासी आदर्श द्विवेदी उर्फ राम,बजरिया मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी अर्पित सिंह,मोहित सिंह,महिमापुर मजरे गंगौली निवासी अतुल प्रताप यादव,जगतपुर निवासी अंकित पटवा व राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के दो कैमरा,1200 नगद,दो बाइक,दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *