कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय परमेश्वरपुर में बुधवार की रात को चोरो ने कार्यालय व किचन सहित चार कमरे का ताला लोड एमडीएम का राशन व वर्तन उठा ले गए। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि एक महीने मे चौथी बार चोरी हुआ है। पहला चोरी 8 अगस्त, दूसरी 28 अगस्त, तीसरा 1 सितंबर और चौथा चोरी की घटना 5 सितंबर को हुआ। इधर एक सप्ताह में तीसरी बार कमरे का ताल टूटा है। हर बार चार से पांच कमरे का ताला तोड़ कर राशन व वर्तन ले गए है। पुलिस को हर बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस बार स्कूल के कार्यालय, किचेन व दो अतरिक्त कक्ष का ताला तोड़ कर राशन, भगौना, करछुल, थाली, पानी का मोटर, मिलास उठा ले गए। सुबह जब स्कूल पहुंचा तो कार्यालय व कक्ष का ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा था। डायल 112 व चौकी इंचार्ज कुदरहा पहुंच कर जांच किए। पुलिस यदि जगी होती और कार्यवाही की होती तो इस बार घटना नही होता है और स्कूल का सामान बच गया होता।
दूसरी घटना उजियानपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 31 अगस्त को चौकी इंचार्ज कुदरहा को लिखित प्रार्थना पत्र दे कर बताया कि प्रार्थी के पास तीन ट्रैक्टर, धान कूटने वाली मशीन व ट्राली है। प्रार्थी के ट्रैक्टर व मशीन से लगातार चोरी हो रही थी। 22 अगस्त को फिर चोरी हुआ तो सीसी कैमरा लगवा दिया। 31 अगस्त की सुबह 6:50 बजे सुबह दो लड़के साइकिल से आए और ट्रैक्टर से म्यूजिक स्पीकर, सांउड़ व अन्य समान चोरी कर रहा था। तभी मेरा लड़का विपिन अग्रहरि घर से बाहर निकला और लड़के उसे देख कुछ सामान लेकर भाग गए। जो सीसी टीबी मे कैद है। इसके बाद भी अभी तक कोई विधिक कार्यवाही नही हुआ और न ही मेरा सामान वापस कराने का प्रयास ही किया गया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय परमेश्वरपुर में ताला टूटने की जानकारी है। जांच की जा रही है। उजियानपुर में हुए चोरी का फुटेज देखा गया है। जिसमे छोटे छोटे बच्चो ने कुछ सामान हटाया है। इसकी भी पूंछताछ की जा रही है।
