बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स पचपेडिया रोड में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर स्कूल के प्रबंधक अमर मणि पांडेय व प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पांडेय ने माल्यार्पण किया ।
विद्यालय के प्रबंधक_अमर_मणि_पांडेय_ने बच्चों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रेरणा के स्तंभ होते है जो छात्रों को शैक्षिक यात्रा में उनका मार्ग दर्शन करते है औए उनमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और ज्ञान भरते है।प्रधानाचार्या श्रीमती_अर्चना_पांडेय_ने कहा कि इस खास दिन पर हमें शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को समझने का अवसर मिलता है शिक्षा से समाज की प्रगति और विकास होता है यह केवल ज्ञान प्राप्ति का तरीका नही है बल्कि हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करता है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका दिव्या पाठक,नीलम चौधरी,रिचिका सिंह,के.बी.श्रीवास्तव,अविनाश,पूजा,राम आशीष,संस्कृति,
अंकिता,संजू सिंह,लक्ष्मी वर्मा,सुमन,आराध्या,प्रिया,रिया,अवनी आदि लोग उपस्थित रहे।
