कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायत शिवपुर में बने अस्थाई गो-आश्रय स्थल का गुरुवार को जिलाधिकारी रबीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने निरीक्षण किया। जिसमें 64 बेसहारा पशु मौजूद मिले। निरीक्षण में 12 बोरा दाना व हरा चारा मौजूद मिला। जानवरों के लिए पानी व लाइट की व्यवस्था अच्छा दिखा। जानवरों के लिए बना टीन सेट का दीवार फटा देख खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज को फटे दीवार को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया। वर्षात के समय आश्रय स्थल में पानी भरने पर तत्काल मिट्टी पटाने का आदेश दिया। गोआश्रय की अच्छी व्यवस्था देख जिलाधिकारी ने सचिव गोरखनाथ यादव की प्रसंसा की और कहा कि इस ग्राम में कब से तैनात हो जिस पर उहोने बताया कि दो वर्ष से। जिस पर कहा कि इसी तरह कुछ और अच्छा करो।
निरीक्षण में सीडीओ जयदेव सीएस, एडीओ पंचायत सुवाष चंद्र, घनश्याम, राम प्रकाश यादव, विंदेश्वरी चौरसिया मौजूद रहे।
