सुल्तानपुर दिनदहाड़े नगर कोतवाली क्षेत्र के चैक मेजरगंज इलाके के ठठेरी बाजार में भरत जी सर्राफ की दुकान पर हुई डकैती कांड का पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि डकैती की घटना को अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर व आजमगढ़ के 15 डकैतों ने अंजाम दिया था। खुलासे में लगी पुलिस टीमों को जानकारी मिली कि मंगलवार को भोर में तीन बाइक सवार संदिग्ध नगर कोतवाली क्षेत्र में इमलिया गांव की तरफ से आ रहे है। तत्काल पुलिस टीमों ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवार डकैतों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन लोगो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गोड़वा इंटर कॉलेज के पास आरोपियों को घेर कर आत्म रक्षा में फायरिंग की गई। जिससे तीनों डकैतों के पैर में गोली लग गई वही डकैतों की गोली से स्वाट टीम के आरक्षी शैलेश राजभर हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन सिंह पुत्र स्व कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ डब्लू पुत्र गोविंद सिंह निवासीगण सहरी पोस्ट भीमी थाना कोतवाली नगर जनपद अमेठी व त्रिभुवन उर्फ लाला पुत्र राम वृक्ष निवासी हारीपुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 किलो सफेद धातु चांदी, चोरी की मोटर साइकिल, 38 हजार पांच सौ रुपया नगद व सभी के पास एक एक अवैध 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया।गिरफ्तार आरोपी सचिन सिंह के खिलाफ 2019 से लेकर अब तक लूट, चोरी, डकैती, मारपीट के 07 मुकदमें दर्ज है। त्रिभुवन कोरी के खिलाफ लूट व डकैती के दो मुकदमे व पुष्पेंद्र पहली डकैती के मुकदमे में वांछित है। उन्होंने बताया कि गिरफतार आरोपियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के बाद स्थिति सामान्य हो जाने के बाद सभी को न्यायालय ने पेश किया गया। जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना विपिन सिंह पुत्र सामेंद्र सिंह निवासी भवानी नगर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर रायबरेली जेल में निरुद्ध है। जबकि अन्य वांछित फुरकान उर्फ गुज्जर पुत्र मो सैफ निवासी चंदई चिलौली थाना मोहनगंज अमेठी, अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी जनापुर थाना मोहनगंज अमेठी,अरबाज पुत्र शान मोहम्मद निवासी आशापुर रूरू थाना मोहनगंज अमेठी, विनय शुक्ला पुत्र राम तीर्थ शुक्ला निवासी सहमेऊ थाना मोहनगंज अमेठी, मंगेश यादव उर्फ कुंभे पुत्र राकेश निवासी अगरौरा थाना बक्सा जौनपुर, अंकित यादव उर्फ शेखर निवासी हरिपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, अजय यादव उर्फ डीएम पुत्र बाबूलाल निवासी लारपुर थाना सिगरामऊ जौनपुर, अरविंद यादव उर्फ फौजी पुत्र देव यादव निवासी चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़, विवेक सिंह पुत्र सामेंद्र सिंह निवासी भवानी नगर मोहनगंज अमेठी, दुर्गेश प्रताप सिंह पुत्र शत्रुघन सिंह निवासी नयापुरवा रायबरेली व अरबाज का साथ नाम पता अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अरुण कुमार द्विवेदी, स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा व थाना अध्यक्ष करौंदीकला उपेंद्र सिंह के साथ उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। एसपी की प्रेस ब्रीफिंग में सीओ सिटी शिवम मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द भी मौजूद रहे।
