बस्ती-सलटौआ ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नव-दम्पत्तियों को उपहार एवं आवश्यक सामग्री भेंट की गई। उनके नए जीवन की सुखद शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से मिल रहा है, जिससे सभी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।
कार्यक्रम के अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जमुना पाण्डेय, अभिभावक ओम प्रकाश शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव सहित चंद्रभान गुप्ता, पप्पू सिंह, पवन चौधरी, अरूणेश पाल एवं अन्य समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नव-दम्पत्तियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आपसी प्रेम बना रहे—इसी कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।