बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर, प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के क्रम में बुधवार को सुषमा यादव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती के कार्यालय में पहुँच कर कार्यभार ग्रहण किया, तदुपरांत भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में नवागत सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती सुषमा यादव का अंगवस्त्र और बुके देकर जिला संस्था बस्ती की तरफ से स्वागत किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए नवागत एएसओसी सुषमा यादव ने कहा कि प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा जारी वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप दिए गए सभी लक्ष्यों को पूरा करना ही हमारी प्राथमिकता है जिसे हम टीम भावना से कार्य करते हुए समयानुसार पूरा करेंगे, इस अवसर पर जिला स्काउट कमिश्नर हरिराम वंसल, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मण्डल बस्ती राकेश कुमार सैनी, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह द्वारा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार वर्मा को जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट का अधिकार पत्र प्रदान किया गया, जिला संगठन आयुक्त स्काउट (का.) प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, मंगलेश, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नंदिनी, गरिमा आदि लोगों की सहभागिता रही।