Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। कल घोषित हुए सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा स्वर्णिमा ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अन्य मेधावी छात्रों में आदर्श (93%), शिवा (93%), अल्तमश (92.6%), सृष्टि (92%), प्रज्ञा (91.6%), अल्फिया (89.2%), आनंद (89%), इशरत (87.8%), रानीका (86.6%), अबू सुफियान (86.6%), शेख रेयान (86.4%), इकरा (85.4%), रिद्धिमा (85.2%), मोहम्मद अदनान (84%), इमरोज (83.8%), इमरान (83.6%), जवेरिया (83.4%), तौफीक (83%), अब्दुल्ला (82.2%), प्रभु दयाल (82%), मोहम्मद रेहान (81.6%), सइमा (81.2%), सिद्रा (80.8%), मोहम्मद आमिर (80.4%) एवं नमन राज (80.2%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिसर एवं अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने हेतु आज विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने छात्रों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस सफलता से संतुष्ट न होकर आगे और अधिक परिश्रम करें तथा जीवन में उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त करें।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—राकेश, राजेश, नमरा, दिवाकर, सुशील, प्रीति, मनीष, अनूप, विनीत, आनंद, अरविंद, सावित्री सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *