Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती- जनपद के डॉन वास्को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के मेधावी छात्र शिवांश राय ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मोहम्मद ज़ैद ने 93 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा श्रेयांशी ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सृष्टि ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि उनके अभिभावकों में भी खुशी की लहर है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और प्रोत्साहन की वजह से ही वे यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण की सराहना की। स्कूल की प्रिंसिपल निधि मिश्रा ने छात्रों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

विद्यालय के डायरेक्टर राजेश मिश्रा ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *