Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विजय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, महसो के मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर योग के महत्व को समझा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन शैली का आधार भी है।
इस योग दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा महसो मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता खादिम हुसैन सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “योग से निरोग” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वस्थ एवं निरोग भारत के निर्माण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *