बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगर स्थित राजकोट परिसर में भव्य एवं वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आदर्श नगर पंचायत नगर देश की पहली ऐसी संस्था है, जहां प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को नियमित रूप से योग शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
योग शिविर में प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रविंद्र दास जी महाराज, योगाचार्य परवेज आलम तथा राजेश शुक्ला ने उपस्थित लोगों को योग एवं प्राणायाम की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी सत्येंद्र सिंह भोलू, मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह, कार्यक्रम संयोजक अनिल श्रीवास्तव, सभासद राजेश पाण्डेय, राम सजन यादव, राम चंद्र सोनकर, पूर्व मेजर चंद्र शेखर शुक्ला, चंद्र मणि मिश्रा, जगदीश पाण्डेय, डॉ. कुंदन उपाध्याय, मोहंती दूबे, रण विजय गौतम, मोनू पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, राकेश पाण्डेय, विभा सिंह, शीतल गौड, सरोज, राजू गौड सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया। पूरे आयोजन के दौरान योग, स्वास्थ्य और जनजागरूकता का संदेश गूंजता रहा तथा लोगों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह विशाल योग शिविर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और नगर पंचायत नगर ने एक बार फिर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।