लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के मीटर लगाए बिना ही बिल भेजे जा रहे हैं। ऊर्जा निगम ने इसकी पड़ताल के लिए आइटीआइ के छात्रों से सर्वेक्षण करवाने का आदेश बिजली कंपनियों को दिया हैं। सभी डिस्काम में चार-चार गांवों को चिह्नित कर सर्वेक्षण करवाया जाएगा।
बिजली के तार से जोड़े नहीं गए मीटर
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर तो लगे हैं, लेकिन उन्हें बिजली के तार से जोड़ा ही नहीं गया है। इसके बाद भी मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल भेजे जा रहे हैं।
