Spread the love

अम्बेडकर नगर।विश्व हिंदू परिषद ने पूरे देश मे स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रखण्ड और खण्ड स्तर पर मनाने के लिए 26 अगस्त से 1 सितंबर तय कर रखा था जनपद अम्बेडकरनगर में सत्संग विभाग द्वारा लगातार स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाए जाने के क्रम में आज टाण्डा ग्रामीण प्रखण्ड के अध्यक्ष अंकित गांधी,और संयोजक बिंद्राज गौड़ के संयोजन में दरियापुर कुतुब गांव में स्थित हनुमान जी के मन्दिर पर जिला सत्संग प्रमुख कृष्णनं दास,अयोध्या धाम से पधारे विवेकानंद दास,राम सूरत,सतिराम गौड़ ने भजनो को प्रस्तुत किया।

वही मुख्य वक्ता के रूप में पूरे जिले में हिंदुत्व का परचम लहराने वाले प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू ने अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्रामवासियों को स्थापना दिवस से सम्बंधित विषय की जानकारी देते हुए आज से ठीक60 वर्ष पूर्व 1964 में जन्माष्टमी के अवसर पर मुम्बई के संदीपनी नामक स्थान पर सभी सनातनी मतों के सन्तो व संघ के द्वितीय सर संघ चालक गोलवलकर गुरु जी के उपस्थिति में हिंदुओं के आन बान शान की रक्षा हेतु संघर्ष करने लक्ष्य को लेकर विहिप की स्थापना हुई और इसका मूल आधार बनाया गया साप्ताहिक सत्संग जिसके माध्यम से सामान्य जनमानस भी अपने सनातन संस्कृति को जानकर उसके लिए पूर्वजो के संघर्षों की परिपाटी को आगे बढाने में तनिक भी संकोच न करे बल्कि हिन्दू हिन्दू भाई भाई का भाव प्रदर्शित करे।

श्याम बाबू ने कहा दुनिया जानती है इस्लाम की कट्टरता सभ्य समाज के लिए कितना घातक है इसे उन्ही की भाषा मे जबाब देने की जरूरत है।

आज काश्मीर से हिन्दू खदेड़ दिए गए थे समय समय पर राम बाबू,चंदन गुप्ता,स्वामी लक्ष्मणा नंद,कमलेश तिवारी जैसे न जाने कितने हिंदुओ की आवाज बनकर काम करने वालो हत्या कर दिया गया।

हम सबको अपने ही देश मे जातीयता में बटे रहने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा और दोयम दर्जे का नागरिक बनकर रहना पड़ रहा है हम बटेंगे तो कटेंगे एकता के सूत्र के मूलमंत्र को लेकर काम करेंगे तो दुनिया नतमस्तक होगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विकास मौर्य व अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी राम शंकर ने किया।

इस अवसर पर दलित समाज के अगुआ शोषित समाज परिषद के महामंत्री इंजीनियर धर्मेंद्र ने कहा कि हमारी संस्कृति तो लाखों वर्ष पुरानी है ये जातियों में हमे बाटने का काम तो राजनैतिक दलों की साजिश रही है हमको बांटकर सत्ता हथियाना मात्र इनका मकसद रहा है देश भले गर्त में चला जाय।इसलिए हम सभी एक बनकर रहना ही होगा वरना बंगलादेश की घटना किसी से छिपा नही है।

इस अवसर पर जिला संयोजक आलोक चौरसिया,जिला मंत्री संजय पांडे,हर्षित गांधी,रामहित वर्मा,मिश्री लालवर्मा,दिनेश श्रीवासत्व,विजय मौर्य,विनोद गौतम रीमा, रेखा, राम सेवक, राम सूरत, प्रमोद, सुरेश, शक्ति, शुशिला, बाबूलाल, अशोक, राम प्रीत, संतोष, लकी, खुशिराम, बखेडू, राम दयाल, विनय, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *