Spread the love
प्रयागराज सिविल लाइंस पुलिस ने अतर सुईया थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे से जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उक्त मदरसे में 100-100 के जाली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने एक लाख की फेक करेंसी बरामद की 4 लोगों के गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मदरसे का मौलवी मोहम्मद तफसीरूल भी शामिल है।
 डीसीपी सिविल लाइंस दीपक भूकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक उड़ीसा का है। पूरी गैंग का मास्टर माइंड मदरसे का मौलवी है। हमारे मुखबिर ने हमें सटीक सूचना दी थी कि मदरसे में संदिग्ध एक्टिविटी है। यहां बाहरी लोगों का आना-जाना है। इसके बाद हमने जांच तेज की। क्योंकि मदरसे से जुड़ा मामला था, इसलिए हमने पूरी एहतियात बरती। जब हमें कन्फर्म हो गया कि वाकई में मदरसे में कुछ गलत हो रहा है, तब यहां रेड की गई। इस दौरान हमें वहां प्रिटिंग मशीन में नोट छापते हुए तीन लोग मिले। पूछताछ में इन्होंने प्रिसिंपल की संलिप्तता कबूल की। इसके बाद मदरसे के प्रिसिंपल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रयागराज के कौली थाना क्षेत्र के अंधीपुर रोड गौसनगर का रहने वाला मो. अफजल (18) पुत्र मोईद अहमद और मोहम्मद साहिद (18) पुत्र अब्दुल गफ्फार शामिल हैं। इसके अलावा उड़ीसा का जाहिर खान उर्फ अब्दुल जाहिर पुत्र साजिद खान (23) और अतरसुईया थाना का रहने वाला अतरसुईया मोहम्मद तफसीरूल (25) आरीफीन पुत्र स्व आशिकुल रहमान भी पकड़े गये है।
डीसीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मोहम्मद अफजल के कुर्ते की बाईं जेब से 100-100 के नोट की दो गड्डियां बरामद की गई हैं। इसी तरह मोहम्मद साहिद के पैंट की जेब से नोट बरामद हुए। बकौल पुलिस आरोपी आम आदमी की तरह जाली नोटों की सप्लाई करते थे।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि उड़ीसा का जाहिर खान नकली नोट बनाने में माहिर है। मदरसे में उसे अलग से एक कमरा दिया गया था। बच्चों की छुट्टी के बाद वह प्रिटिंग मशीन से नोट छापता था। इसके बाद नोटों की सफाई और कंटिंग की जाती थी। इस काम में अफजल उसका पूरा साथ देता था। मदरसे में करीब 3 महीने से नकली नोट छापे जा रहे थे। इस काम में जाहिर ने उड़ीसा के भद्रक में रहने वाले अपने भाई से मदद ली थी। उसका भाई पहले प्रयागराज में आधार कार्ड बनाने का काम करता था। उसने ही स्कैनर और प्रिटिंग मशीन लाकर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *