अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के 3 जवानों की मौत और 4 लोग घायल हो गए। जवानों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष के रूप में हुई है।
इटानगर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के ईस्टर्न कमांड ने जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
